Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विदेश जाना हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, एक जुलाई से लगेंगे इतने रुपये

विदेश जाना हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, एक जुलाई से लगेंगे इतने रुपये

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत सरकार ने पासपोर्ट बनवाने की फीस को बढ़ा दिया है। नई फीस एक जुलाई 2026 से लागू होगी। विदेश मंत्रायल की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सरकार ने पासपोर्ट नियम, 1980 में बदलाव करते हुए यह नई फीस तय की है।

पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

नई फीस एक जुलाई को लागू होने के बाद आवेदकों पर एक हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। 36 पन्नों के सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। वहीं, तत्काल सेवा की फीस जो पहले 3,500 थी, अब 5,000 रुपये हो गई है।

नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग कैटेगरी के पासपोर्ट आवेदन की फीस तय की गई है, जिससे शुल्क संरचना को आसान और स्पष्ट बनाया जा सके। नए नियमों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 15 से 18 वर्ष के वे नाबालिग, जो वयस्क श्रेणी में आवेदन करते हैं, उन्हें भी यही फीस देनी होगी जो वयस्कों पर लागू है।

पासपोर्ट की नई फीस जानिए
36-पेज का पासपोर्ट – 1,500 से बढ़कर 2,500 रुपये हुआ
36-पेज तत्काल पासपोर्ट – 3,500 से बढ़कर 5,000 रुपये हुआ।
60-पेज सामान्य पासपोर्ट – 2,000 से बढ़कर 3,500 रुपये हुआ।
60-पेज तत्काल पासपोर्ट – 4,000 से बढ़कर 6,000 रुपये हुआ।

पढ़ें :- राहुल गांधी का अपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकंतंत्र की हर मर्यादा के विपरीत: जितेंद्र सिंह
Advertisement