Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Crash : सोने के आज 6 हजार रुपये घटे दाम, चांदी 10 हजार रुपये फिसलकर 1.50 लाख पर आई

Gold-Silver Price Crash : सोने के आज 6 हजार रुपये घटे दाम, चांदी 10 हजार रुपये फिसलकर 1.50 लाख पर आई

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। शादी के सीजन के शुरू होने के बीच सोना-चांदी आज 20 नवंबर को सस्ता हो गया है। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,947 रुपए घटकर 1.23 लाख रुपए पर आ गया। वहीं, एक किलो चांदी 9,789 रुपए की गिरावट के साथ 1.50 लाख रुपये पर पहुंच गया है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Crash : एक झटके में 7200 रुपये तक टूटी चांदी, 1.80 लाख के बॉर्डर पर पहुंची, देखें का सोने का ताजा भाव

इस गिरावट के बाद सोना ठीक एक साल पहले के भाव पर आ गया है। पिछले साल 24 नवंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,23,308 रुपए का था। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है।

सोना और चांदी के दाम

हाई से 30 फीसदी सस्ता हुआ सोना, चांदी 60 फीसदी तक गिरी

पढ़ें :- Gold-Silver Price Crash : 12 हजार से ज्यादा टूटा सोना, चांदी की कीमत 2 लाख पहुंची और अब कितना गिरेगा भाव?

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया था। तब से अब तक सोना करीब 52.4 हजार रुपए यानी करीब 30% सस्ता हो चुका है।

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के हाई पर पहुंच गई। तब से चांदी करीब 2.29 लाख रुपए यानी 60% सस्ती हो चुकी है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Crash : सोना-चांदी की कीमतें धड़ाम, चांदी 31800 टूटी और सोना 4800 रुपये हुआ सस्ता
Advertisement