नई दिल्ली। सोना (Gold) जितनी तेजी से चढ़ा था, अब तेजी से लुढ़कने लगा है। चांदी (Silver) के भाव भी टूटते जा रहे हैं। आलम यह है कि 1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचने के बाद सोने के रेट में गिरावट आई है और 6600 तक यह टूट चुका है। एमसीएक्स (MCX) से लेकर सर्राफा बाजार (Bullion Market) तक सोना (Gold) सस्ता हुआ है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 6658 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। सोने की कीमत में गिरावट की वजह अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर है जिसके अब (US China Trade War) खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है। दोनों देश एक दूसरे से डील करने के लिए भी तैयार हो सकते हैं।
अब इस प्रभाव के कारण ग्लोबल से लेकर सर्राफा बाजार (Bullion Market) और MCX तक सोने का भाव हर दिन घट रहा है। शुक्रवार को MCX में 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 92,700 रुपया था, जो अब रिकॉर्ड हाई होकर 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम से 6658 रुपये सस्ता हो चुका है। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 3240.88 प्रति आउंस पर जाकर बंद हुआ।
क्या अब सोना महंगा हो सकता हैं?
कमोडिटी मार्केट (Commodity Market)के एक्सपर्ट कह रहे हैं कि गोल्ड प्राइस अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के ठंडा होने के कारण गिरा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका चीन पर लगने वाले टैरिफ को कम कर सकता है। इस तरह की रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद डॉलर मजबूत हो रहा है और सोने की तेजी को झटका लग रहा हैं कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि अनिश्चचितता के दौर में गोल्ड का रेट 92000 रुपये से 94500 रुपये प्रति 10 ग्राम में ट्रेड कर सकता है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
दिल्ली में सोने का भाव कितना हैं?
रिकॉर्ड हाई हैं यानी 1 लाख रुपये के पार पहुंचने के बाद सोने के दाम में हर दिन गिरावट देखी जा रही है।सोने की कीमत में दिल्ली में 92650 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में गोल्ड का रेट 92,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सर्राफा बाजार में कितनी हैं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ?
इंडियन बुलियन मार्केट (Indian Bullion Market) में गोल्ड की कीमत की बात की जाए तो यहां पर 24K गोल्ड प्राइस (24K Gold Price) 93954 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड प्राइस 86062 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड की बात करें तो इसकी कीमत 70466 रुपये है।वहीं पर 14 कैरेट गोल्ड की प्राइस 54963 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 1 किलो चांदी की कीमत 94125 रुपये है।