Gold Rates Today : सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार चली आ रही तेजी के बावजूद आज MCX पर आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। खबरों के अनुसार, फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के भाव में सुबह 0.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस फ्रेश गिरावट के बाद सोने की कीमत 134525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि मार्च फ्यूचर वाले चांदी के दाम में 635 रुपये की गिरावट हुई और चांदी 206800 के भाव पर चली आई है।
पढ़ें :- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी में मामूली नरमी, जानें आज का रेट
बुधवार को, MCX गोल्ड फरवरी फ्यूचर्स 0.36% बढ़कर 134894 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स 207833 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा और पिछले सेशन में 4.9% बढ़कर 207435 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।