Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Gold Silver Astro Tips : सभी धातुओं पर ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव होते हैं, जानिए किस धातु को नहीं पहनना चाहिए

Gold Silver Astro Tips : सभी धातुओं पर ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव होते हैं, जानिए किस धातु को नहीं पहनना चाहिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gold Silver Astro Tips : बेशकीमती पत्थरों, रत्नों, और सोना चांदी पहनने में भारत इसके पीछे एक बड़ा कारण है भारतीयों  का ज्योतिष में विश्वास।  ज्योतिष और धार्मिक मान्यता दोनों के अनुसार, रत्न और आभूषण व्यक्ति के जीवन पर असर डालते है। इसके अलावा यह धन को प्रदर्शित करने की शैली भी है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सभी सभी धातुएं नहीं पहननी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार सभी धातुओं पर ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव होते हैं।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

इन राशियों के लोगों के लिए शुभ मानी जाती है चांदी
सोने को जिस प्रकार से गुरु की धातु माना जाता है उसी प्रकार से चांदी पर भी चंद्रमा का आधिपत्य होता है। राशि चक्र में 3 राशियां ऐसी मानी गई हैं जिन्हें चांदी के आभूषण नहीं पहनने चाहिए। मेष, धनु और सिंह ये तीनों ही राशियां अग्नि तत्व की राशियां कहलाती हैं। इन्हें चांदी के गहने नहीं पहनने चाहिए। चांदी के आभूषण कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए बहुत शुभ होते हैं। इन राशियों को जल तत्व की राशियां माना जाता है और चांदी भी जल तत्व की राशि होने के कारण इन राशियों के लोगों के लिए शुभ मानी जाती है।

इन्हें सोना नही पहनना चाहिए
रत्न शास्त्र कहता है कि वृश्चिक, मिथुन, वृषभ और कुंभ राशि के जातकों को सोना भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। इससे उनको नुकसान पहुंच सकता है। तुला और मकर राशि के जातकों को कम मात्रा में सोना धारण करना चाहिए। अगर कोयले और लोहे के व्यापारी हैं तो सोना पहनने से बचना चाहिए।

Advertisement