Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Crash : एक झटके में 7200 रुपये तक टूटी चांदी, 1.80 लाख के बॉर्डर पर पहुंची, देखें का सोने का ताजा भाव

Gold-Silver Price Crash : एक झटके में 7200 रुपये तक टूटी चांदी, 1.80 लाख के बॉर्डर पर पहुंची, देखें का सोने का ताजा भाव

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। शाम 6 बजते ही सोना 1800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक टूट गया। चांदी 7200 रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई।

पढ़ें :- दुनिया में कौड़ियों के भाव बिकेगा गोल्ड? रूस ने उड़ा दी ग्लोबल मार्केट की नींद ,बेच डाला करीब 50 हजार किलो सोना

ग्लोबल मार्केट (Global Market) में यह गिरावट और भी बड़ी रही। कॉमेक्स पर सोना 1.44 फीसदी टूटकर 4000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया और 3973 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी में 4.19 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली।

चांदी 2.19 फीसदी टूटकर 50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन (US Midterm Elections) से पहले सोने और चांदी की कीमतें बुरी तरह क्रैश हो सकती हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर क्या हैं ताजा रेट?

एमसीएक्स पर शाम 6:10 बजे तक सोना 1,764 रुपए सस्ता हो कर 1,40,832 रुपए पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान गोल्ड का हाई लेवल 1,42,574 रुपए और लो लेवल 1,40,768 रुपए रहा। पिछले दिन यह 1,42, 596 रुपए पर क्लोज हुआ था।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Crash : 12 हजार से ज्यादा टूटा सोना, चांदी की कीमत 2 लाख पहुंची और अब कितना गिरेगा भाव?

चांदी 3.58 फीसदी यानी 6789 रुपए की गिरावट के साथ 1,88,272 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। ट्रेडिंग के दौरान चांदी का हाई लेवल 1,88,272 रुपए और लो लेवल 1,82,231 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 1,89,453 रुपए पर क्लोज हुई थी।

क्यों आई गिरावट और कहां तक गिरेंगे दाम?

कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं। फेड ने ब्याज दरों को 3.75 से 4 फीसदी के दायरे में बरकरार रखा है, लेकिन महंगाई को लेकर चिंता जताई है। बाजार में आशंका है कि आगे ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं या लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर रखी जा सकती हैं। इससे डॉलर और बॉन्ड यील्ड को मजबूती मिल सकती है, जिसका दबाव सोने-चांदी पर पड़ता है।

 

पढ़ें :- ऊर्जा संकट के बीच ईरान में अमेरिका को दिया कड़ा जवाब, कहा- अतंराष्ट्रीय बाजारों के लिए नहीं है कच्चा तेल
Advertisement