Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price : यूपी 650 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा दाम

Gold-Silver Price : यूपी 650 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा दाम

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी सर्राफा मार्केट (UP Bullion Market) में 29 सितंबर को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश में लगातार लोगों को तीसरे दिन कीमती आभूषण के भाव से राहत मिली है। शुक्रवार को प्रदेश में सोना 600 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 500 रुपए टूटी है। सोना में जोरदार गिरावट के बाद यह 59 हजार के नीचे पहुंच गया है, जोकि सोना खरीदारी के लिए राहत का विषय है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना और चांदी (Gold-Silver) को खरीदने जा रहे हैं तो सबसे अच्छा दिन है।

पढ़ें :- 'टैक्स के ऊपर टैक्स... और 2343 रुपये का IPL टिकट हो गया 4000 का!' BCCI पर भड़के लोग

लखनऊ सर्राफा बाजार (Lucknow Bullion Market) में सोना लगातार तीसरे दिन टूटा है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 650 रुपये कम होकर 58,950 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 600 रुपये सस्ता होकर 54,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 59,600 रुपये 10 और 22 कैरेट सोना 54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में शुक्रवार को भी चांदी के भाव गिरे हैं। शहर में शुक्रवार को चांदी 500 रुपये टूटी है। इसके बाद यह 73,700 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को यह 74,200 रुपये किलो पर थी।

अन्य जिलों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

पढ़ें :- 12 लाख रुपये तक की आय को Tax-Free कर दिया... लेकिन GST देना होगा; कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बजट पर उठाए सवाल

54,050 (22 कैरट)

58,950 (24 कैरट)

आगरा

54,050 (22 कैरट)

58,950 (24 कैरट)

पढ़ें :- केजरीवाल का केंद्र पर जोरदार हमला; बोले- भाजपा सरकार चंद अरबपतियों के लिए लूट रही सरकारी खजाना

नोएडा

54,050 (22 कैरट)

58,950 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,050 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

पढ़ें :- "गब्बर सिंह टैक्स" कहें या "गृहस्थी सत्यानाश टैक्स"....कांग्रेस अध्यक्ष ने GST को लेकर केंद्र सरकार को घेरा

वाराणसी

54,050 (22 कैरट)

58,950 (24 कैरट)

मथुरा

54,050 (22 कैरट)

58,950 (24 कैरट)

सुबह जारी होते हैं नए रेट्स

पढ़ें :- सरकार राहत देने के बजाए आवश्यक चीज़ों पर भी GST लगाकर लोगों को लूटने में है लगी : जयराम रमेश

सर्राफा बाजार (Bullion Market) में हर दिन सोना और चांदी (Gold-Silver) के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी (Standard Purity) वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार (Bullion Market)  से संपर्क करना होगा।

Advertisement