1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. 1 अप्रैल से ई-पंजीयन प्रणाली में हो जाएगा ये बड़ा बदलाव…..

1 अप्रैल से ई-पंजीयन प्रणाली में हो जाएगा ये बड़ा बदलाव…..

भोपाल। 1 अप्रैल से प्रदेश में ई पंजीयन प्रणाली में बड़ा बदलाव हो जाएगा। यह बदलाव होगा संपदा- एक पोर्टल को पूरी तरह से बंद करने का और इसके बाद सिर्फ संपदा -2 पोर्टल पर ही रजिस्ट्रियां और स्टांप दर्ज किये जा सकेंगे।

By Shital Kumar 
Updated Date

संपदा साफ्टवेयर को लेकर महानिरीक्षक पंजीयन अमित तोमर ने आदेश जारी किए हैं। समें बताया गया है कि ई-रजिस्ट्री और ई-स्टांप प्रणाली में संपदा पोर्टल के उन्नत संस्करण संपदा-2 का संचालन अप्रैल 2024 से अक्टूबर 2024 तक चार जिलों में प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया था।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी समेत इन राज्यों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, होगी बारिश और मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

 

इसे 10 अक्टूबर 2024 से प्रदेश में विस्तारित किया जा चुका है। उन्नत संस्करण के माध्यम से फरवरी 2025 तक कुल दो लाख 19 हजार 878 दस्तावेजों की रजिस्ट्री और एक लाख 10 हजार 524 रुपयों के ई-स्टांप जारी किए जा चुके हैं। वर्तमान में पायलट जिलों के मुख्यालय उप पंजीयक कार्यालयों में सिर्फ संपदा-2 संचालित किया जा रहा है। इसे विस्तारित करते हुए प्रदेश के सभी उप पंजीयक कार्यालयों के लिए लागू करते हुए संपदा-1 का संचालन बंद किए जाने का निर्णय लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...