Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Gold Rate Today: सोने के दाम में जबरदस्त गिरावट, खरीदने से पहले यहां जान लें 10 ग्राम का भाव

Gold Rate Today: सोने के दाम में जबरदस्त गिरावट, खरीदने से पहले यहां जान लें 10 ग्राम का भाव

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 नई दिल्ली: भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today)में आज फिर गिरावट आई है। जिसके बाद पिछले 2 हफ्ते में ही गोल्ड 1200 रुपये सस्ता हो गया। आज एमसीएक्स (MCX)पर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के रेट में अंतर दिखता है, क्योंकि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों में रेट में अंतर दिखता है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

आपको बता दें, कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से सोने-चांदी (Gold-silver) की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर आज सोने के भाव में 0.16 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। MCX पर आज सोना 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 46,205 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।  वहीं, चांदी की कीमत 0.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 59,615 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

शहरों में 22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

Advertisement