Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोंडा के ​BJP जिलाध्यक्ष की आपत्तिजनक वीडियो वायरल, जिलाध्यक्ष ने कहा-महिला को चक्कर आने पर की थी मदद

गोंडा के ​BJP जिलाध्यक्ष की आपत्तिजनक वीडियो वायरल, जिलाध्यक्ष ने कहा-महिला को चक्कर आने पर की थी मदद

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

गोंडा। मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश से भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहो रहा है। वायरल वीडियो गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर का बताया जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो पर उन्होंने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था, मैं उसे सहारा दे रहा था। हालांकि, वायरल वीडियो की पर्दाफाश न्यूज पुष्टि नहीं करता है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

बताया जा रहा है कि, वायरल हो रहा CCTV फुटेज 12 की रात 9:39 बजे का है। जिलाध्यक्ष अपनी गाड़ी से जिला कार्यालय पहुंचते हैं। इस दौरान उनकी गाड़ी से एक युवती निकलती है और सीधे कार्यालय में प्रवेश करती है। इस दौरान उसके पीछे भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप कार्यालय में पहुंचते हैं।

वायरल हो रहा CCTV फुटेज में ​दिख रहा है कि, भाजपा जिलाध्यक्ष सीढ़ियों के पास महिला के कंधे पर हाथ रखते हुए उससे लिपट जाते हैं और अश्लील हरकत करते हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, महिला को चक्कर आ गया था, जिसके कारण उसे सहारा दिया था। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी और संगठन में हड़कंप मचा है। वीडियो देखने वाला हर सख्श जिलाध्यक्ष की गंदी हरकत पर सवाल उठा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी सफाई
भाजपा जिलाध्यक्ष ने वायरल वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, वह महिला पार्टी कार्यकर्ता है। वह 12 अप्रैल को ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। उसने अपनी तबीयत‌ खराब होने का हवाला देकर उनसे मदद मांगी तो वह उसकी मदद के लिए चले गए‌ थे। उसने कुछ देर आराम करने की बात कही तो वह उसे पार्टी कार्यालय ले आए। जब वह सीढियों से उपर चढ़ रही थी तो उसे चक्कर आ गया। उसे संभालने के लिए उन्होने उसे पकड़ लिया था। अब विरोधी उसका गलत मतलब निकालकर उन्हे बदनाम कर रहे हैं।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
Advertisement