Viral video of a boy from Arunachal : सोशल मीडिया पर युवक ने कथित तौर पर अरुणाचल प्रदेश में चीन के घुसपैठ का दावा किया है। एक वायरल वीडियो में युवक ने दावा किया कि चीन धीरे-धीरे अरुणाचल प्रदेश में आगे बढ़ रहा है और वहां की जमीन पर कब्जा कर रहा है। इस दावे के बाद देश की सियासत गरमाने लगी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस प्रतिक्रिया देते हुए तंज़ कसा है कि परिसीमन की नहीं, सीमाओं की चिंता करो।
पढ़ें :- भाजपा राज में महाकुंभ के नाम पर 1 लाख करोड़ डकारा गया : अखिलेश यादव
दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो में गिटार लिए दिख रहा युवक कहता है- “गुड बाय इंडिया, बहुत जल्द आप लोग मुझे चीन में देखेंगे। सिर्फ मुझे ही नहीं, पूरा अरुणाचल चीन में दिखेगा, क्योंकि चाइना धीरे-धीरे करके यहां अरुणाचल में घुस रहा है। यहां की जमीन कब्जा कर रहा है। युवक का दावा है कि यहां के लोग-पब्लिक -जनता चिल्ला-चिल्लाकर बोल रहा है कि एक्शन लो, पर सरकार की ओर से कुछ भी एक्शन नहीं ले रहे हैं… सब झूठ-मूठ के बातें हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो बहुत समय नहीं लगेगा कि बहुत साल बाद चाइना अरुणाचल को कैप्चर कर लेगा। आप सब को हम अरुणाचलवासी चाइना में दिखेगा। इसलिए मैंने बोला एडवांस गुड बाय… ”
वीडियो में युवक आगे कहता है- सरकार कुछ एक्शन नहीं ले रहा है और हम भी कुछ नहीं कर सकते तो चाइना के साथ ही जाना पड़ेगा। तो मिलते हैं चाइना में… इन फ्यूचर।” फिलहाल, इन दावाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। लेकिन, सपा सांसद अखिलेश यादव ने परिसीमन के मुद्दे को इससे जोड़ते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “परिसीमन की नहीं, सीमाओं की चिंता करो! देश की सीमाएं पहले, निर्वाचन क्षेत्र की बाद में।”
परिसीमन की नहीं,
सीमाओं की चिंता करो!Country’s boundaries first, constituency’s later. pic.twitter.com/yuwgwvLHl1
पढ़ें :- दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, पुलिस की बर्बरता के बारे में बताया
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 10, 2026