Govatsa Dwadashi 2024 : आज गोवत्स द्वादशी व्रत है। यह व्रत गौ माता को समर्पित है। कई क्षेत्रों में यह वसु बारस या नंदिनी व्रत के नाम से भी मनाई जाती है। पंडितों के अनुसार जो महिलाएं सच्चे मन से ये व्रत रखती हैं उनके संतान के जीवन में कभी कोई दुख नहीं आता। पुत्र प्राप्ति की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए भी यह व्रत बेहद शुभ और फलदायी माना गया है। गोवत्स द्वादशी के दिन गाय माता और बछड़े की पूजा किए जाने का विधान बताया गया है। आइए जानते हैं कि शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आज क्या उपाय करना चाहिए।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
आज अपने बच्चे को गाय माता का आशीर्वाद दिलाएं। साथ ही मंदिर में गेहूं का दान करें। आज ऐसा करने से आपके बच्चे का भविष्य उज्जवल होगा।
अगर आप अपने धन में बढ़ोतरी के लिए धन कारक 11 कौड़ियों की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन कौड़ियों को एक पीले रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या जिस जगह पर आप धन रखते हैं, वहां पर संभालकर रखना चाहिए।
गोवत्स द्वादशी के दिन पांच साबुत हल्दी के टुकड़े लेकर, गाय माता को स्पर्श कराकर अपने रसोईघर में किसी डिब्बे में डालकर रख दें। आज ऐसा करने से आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता