नई दिल्ली। वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने संसद में कहा, आज विजय दिवस है। 1971 के युद्ध में जिन शहीदों ने ये लड़ाई लड़ी, मैं उन सभी शहीदों को नमन करना चाहती हूं। मैं देश की जनता को नमन करना चाहती हूं, जिनके बिना ये विजय संभव नहीं हो सकती थी।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
उस समय भारत अकेला खड़ा था, पूरे विश्व में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बांग्लादेश में हमारे बंगाली भाई-बहनों की आवाज कोई नहीं सुन रहा था। उस समय भारत की जनता एक होकर अपने नेतृत्व और उसूलों के साथ खड़ी हुई। मैं उस समय भारत की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी जी को नमन करना चाहती हूं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में साहस दिखाया, जिससे ये देश विजयी हुआ।
आज मैं सदन में दो मुद्दे उठाना चाहती हूं।
पहला-
बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यकों, हिंदुओं और ईसाइयों के साथ हो रहा है, उसके खिलाफ भारत सरकार को आवाज उठानी चाहिए।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
हमारी सरकार को बांग्लादेश की सरकार से बातचीत करनी चाहिए और जिन्हें पीड़ा हो रही है, उनके समर्थन में खड़ा होना चाहिए।… pic.twitter.com/IYjjAgRQvM
— Congress (@INCIndia) December 16, 2024
साथ ही कहा, आज मैं सदन में दो मुद्दे उठाना चाहती हूं। पहला-बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यकों, हिंदुओं और ईसाइयों के साथ हो रहा है, उसके खिलाफ भारत सरकार को आवाज उठानी चाहिए। हमारी सरकार को बांग्लादेश की सरकार से बातचीत करनी चाहिए और जिन्हें पीड़ा हो रही है, उनके समर्थन में खड़ा होना चाहिए। दूसरा-आज सेना के मुख्यालय से वो तस्वीर उतारी गई है, जिसमें पाकिस्तान की सेना, हिंदुस्तान की सेना के सामने आत्मसमर्पण कर रही है।