नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि, सरकार का इंटेलीजेंस पूरी तरह से फेल है, इंटेलीजेंस को केवल विपक्षी नेताओं की जासूसी करने में लगा दिए हैं।
पढ़ें :- यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा
भूपेश बघेल ने कहा कि, केंद्र सरकार केवल लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है, केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी आतंकी घटना ‘एक्ट ऑफ वॉर’ होगी। जब भारत सरकार ने खुद इस बात की घोषणा की है तो वो दाएं-बाएं की बात क्यों कर रहे हैं, आखिर चुप क्यों हैं?
केंद्र सरकार केवल लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है, केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी आतंकी घटना 'एक्ट ऑफ वॉर' होगी.
जब भारत सरकार ने खुद इस बात की घोषणा की है तो वो दाएं-बाएं की बात क्यों कर रहे हैं, आखिर चुप क्यों हैं?
कश्मीर पार कर… pic.twitter.com/HKsTCdXcwh
पढ़ें :- मदरसों में अब शुक्रवार की छुट्टी रद्द, भाजपा सरकार के फैसले के बाद खड़ा हुआ विवाद
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 19, 2025
कश्मीर पार कर आतंकी राजधानी तक पहुंच गए हैं तो इसके लिए किसी की तो जिम्मेदारी तय करनी पड़ेगी। चाहे वह डोभाल जी की हो या अमित शाह जी की हो। सरकार का इंटेलीजेंस पूरी तरह से फेल है, इंटेलीजेंस को केवल विपक्षी नेताओं की जासूसी करने में लगा दिए हैं।