New Governors list: बिहार और केरल समेत देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदल गए हैं। जिसमें आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है, जोकि अब तक केरल के राज्यपाल थे। वहीं, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही ओडिशा और मिजोरम में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की गयी है।
पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पांच राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिसमें पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला (Ajay Kumar Bhalla) को मणिपुर का और पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह (Vijay Kumar Singh) को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति ने ओडिशा के गवर्नर पद से रघुबर दास का इस्तीफा मंजूर कर लिया। उनके स्थान पर हरि बाबू कंभमपति (Dr Hari Babu Kambhampati) को दास के स्थान पर ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सरकारी बयान के अनुसार, ये नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी, जिस दिन वे अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।
राष्ट्रपति ने राज्यपालों की निम्नलिखित नियुक्तियां कीं:-
(i) मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(ii) जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा
(iii) बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(iv) केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(v) अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।