उत्तर प्रदेश, वाराणसी। एक शादी समारोह के दौरान मरूई गांव में देर रात झगड़े के चलते 52 वर्षीय बहादुर राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह गांव राजातालाब थाना क्षेत्र की जख्खिनी पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है। सूत्रों के मुताबिक, यह विवाह बगहा मीरजापुर निवासी स्वर्गीय राजकुमार राम की पुत्री रेखा देवी और मरूई निवासी जग्गू राम के पुत्र हिमांशु राम के बीच हो रहा था। लड़की के माता-पिता के न होने के कारण शादी का सारा कार्यक्रम बर पक्ष के घर मरूई में आयोजित किया गया था। लड़के के बाबा संतोष ने बताया कि जब हल्दी की रस्म चल रही थी, तभी देर रात आपसी कहासुनी और मारपीट हो गई। इसके बाद, असामाजिक तत्वों ने बहादुर को अकेले पाकर गोली मार दी। फिर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पढ़ें :- बैंक ऑफ इंडिया में महाफ्रॉड, लॉकर से सोने के 96 पैकेट गायब, पूर्व मैनेजर समेत 3 अफसर हिरासत में
सूचना मिलते ही जख्खिनी चौकी इंचार्ज और राजातालाब थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जख्मी बहादुर को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ बताया। हांलाकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने दूल्हा और दुल्हन को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक बहादुर के तीन बेटियां और एक बेटा है। जिनमें रंजना देवी, एजोरा देवी, नन्हा का देवी और किशन राम शामिल हैं। वही मृतक की पत्नी नौरंगी देवी ने रो—रो कर बुरा हाल कर लिया है। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज में असुरक्षा महसूस कराती हैं। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए कोशिश कर रही हैं।
गांव में शांति कायम रखने के लिए पुलिस बल लगाई गई है। वही स्थानीय प्रशासन ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना विवाह समारोह की खुशियों को मातम में बदल कर रख दिया है।