आज गुड़ी पड़वा के मौके पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। जान्हवी ने गुड़ी पड़वा के अवसर पर पिंक कलर का सूट पहने हुए नजर आयी। जान्हवी कपूर बप्पा के दर्शन करने के लिए मंगलवार को सुबह नंगे पैर दर्शन करने पहुंची थी।
पढ़ें :- राजीव खंडेवाल रियलिटी शो से कर रहे टेलीविजन पर वापसी, तुम हो ना का सोनी टीवी पर हुआ प्रीमियर
आपको बता दें कि पिछले महीने जान्हवी कपूर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ तिरुपति मंदिर पहुंची थीं।तिरुपति मंदिर में जान्हवी कपूर ने अपने जन्मदिन के मौके पर पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया था।
ओरी ने जान्हवी का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें मंदिर की सीढ़ियों पर घुटनों के बल चढ़ते हुए देखा जा सकता है। तिरुपति के बाद अब आज मंगलवार को जान्हवी कपूर सिद्धिविनायक बप्पा के दर्शन करने पहुंची हैं।
पढ़ें :- International Dance Day : पैरों की थिरकन में छुपी होती है एक कहानी,हर एक मूवमेंट में झलकती है दिल की रवानी।