Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 12 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 12 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में 15वीं विधानसभा के लिए आज चुनावी बिगुल बजने वाला है। चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर सकता है। आपको बता दें कि गुजरात सरकार का कार्यकाल 23 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है।

पढ़ें :- One Nation, One Election: सीएम योगी बोले-यह निर्णय विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में 'मील का पत्थर' सिद्ध होगा

बता दें कि, पिछली बार के विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान बनासकांठा में बाढ़ आई थी,​ जिसके कारण तारीखों के ऐलान में देरी हुई थी। लेकिन, फिर भी निर्वाचन आयोग द्वारा 25 अक्टूबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था। 2017 के चुनाव दो चरणों में आयोजित किए गए थे। वहीं, 2022 के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

चुनाव के ऐलान को पहले से ही देरी हो गई है। चुनाव आयोग की टीम ने 16 से 18 अक्तूबर के बीच गुजरात का दौरा किया था। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि दिवाली के बाद आयोग चुनावों की तारीख का ऐलान कर सकता है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अब गुजरात में चुनाव को लेकर सभी की धड़कनें तेज हो गईं है।

Advertisement