Guru Margi : बृहस्पति को ग्रह मंडल का गुरु कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, धन, संतान, विवाह और आस्था के कारक माने गए हैं। वर्तमान में बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री होकर उल्टी चाल चल रहे हैं। बइस समय गुरु ‘अतिचारी’ हैं। उनकी चाल भी तेज है। गुरु एक राशि में लगभग एक साल ठहरते थे, अब इतने ही समय में वे 3 राशियों में गोचर कर लेंगे। मार्च महीने में गुरु ग्रह मिथुन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह अदृभुद ज्योतिषीय घटना बुधवार 11 मार्च की सुबह में 08:58 AM बजे संपन्न होगी। गुरु की सीधी चाल का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा, 5 राशियों के लिए यह उनकी किस्मत खोलने की चाबी हो सकता है।
पढ़ें :- Nandigram by-election : ममता गुट की उम्मीदवार संचिता डे प्रधान ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद नामांकन लिया वापस, भाजपा ने कर दिया खेला?
मेष राशि
बृहस्पति देव की चाल का मेष राशि के जातकों के लिए इस समय काफी लाभकारी रहेगा। जातक के करियर में नए अवसर आएंगे। कामकाज में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रमोशन या कारोबार में लाभ की संभावना बनी हुई है। यह समय आपके लिए योजना बनाने और नए प्रोजेक्ट शुरू करने का भी उत्तम रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए मार्च से भाग्य का दरवाजा खुलने वाला है। गुरु की शुभ स्थिति से धन लाभ की स्थिति बनेगी। हर तरफ लाभ और प्रगति का मार्ग साफ दिखेगा। परिवार और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। इस समय में सोच-समझकर निवेश करना लाभदायक रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु की सीधी चाल नई ऊर्जा लेकर आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय नई योजना बनाना और पुराने कामों को पूरा करना शुभ रहेगा। शिक्षा और सीखने के अवसर भी मिलेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मार्च में गुरु का मार्गी होना विशेष रूप से शुभ रहेगा। यात्रा का योग भी बन सकता है। यह समय आपको नए निवेश और करियर निर्णय लेने के लिए उत्तम रहेगा।
पढ़ें :- Mahindra Thar Facelift Teaser : महिंद्रा थार फेसलिफ्ट का टीज़र जारी , इस दिन होगी लॉन्च
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद सकारात्मक रहेगा। घर परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। सीखने और ज्ञान प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है। नए अवसर हाथ आएंगे और भाग्य आपका साथ देगा।