नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। साथ ही, एसआईआर को रद्द करने ओर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग उठाई है। दरअसल, इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं और उनके इस्तीफे की मांग हो रही है।
पढ़ें :- राहुल गांधी दिल्ली के व्यापारियों से बोले- मोदी जी से कहिए सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में देश में रुक जाएगा आंदोलन
कांग्रेस पार्टी की 3 माँगे non-negotiable हैं।
पहली, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा
दूसरी, SIR को रद्द करना
तीसरी, Ballot Paper पर चुनाव करानादेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और INDIA गठबंधन के साथी इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं।
जो भी Civil Society Members व Youth Organisations इन मुद्दों पर देश में जगह-जगह संघर्ष कर रहे हैं, हम उनके साथ हैं।
पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा
दूसरी ओर भाजपा ने दिल्ली में महिला पत्रकारों का उत्पीड़न किया, वो बेहद निंदनीय है।
तानाशाह बहुत घबराया हुआ है, ध्यान भटकाने के एक और अध्याय के लिए तैयार रहिए।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 5, 2026
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस पार्टी की 3 मांगे non-negotiable हैं। पहली, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा, दूसरी, SIR को रद्द करना और तीसरी, Ballot Paper पर चुनाव कराना। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और INDIA गठबंधन के साथी इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं।
पढ़ें :- '200 सीट' वाले पोस्टर पर सपा-कांग्रेस हुई फायर, अखिलेश बोले-बीजेपी इतना डर गई लगवा रही है ‘नक़ली पोस्टर’, ‘INDIA गठबंधन एकजुट है एकजुट रहेगा...’
उन्होंने आगे लिखा, जो भी Civil Society Members व Youth Organisations इन मुद्दों पर देश में जगह-जगह संघर्ष कर रहे हैं, हम उनके साथ हैं। दूसरी ओर भाजपा ने दिल्ली में महिला पत्रकारों का उत्पीड़न किया, वो बेहद निंदनीय है। तानाशाह बहुत घबराया हुआ है, ध्यान भटकाने के एक और अध्याय के लिए तैयार रहिए।