Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. हाफिज सईद का करीबी शेख यूसुफ अफरीदी पाकिस्तान में मारा गया, अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भूना

हाफिज सईद का करीबी शेख यूसुफ अफरीदी पाकिस्तान में मारा गया, अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भूना

By Abhimanyu 
Updated Date

LeT Member Sheikh Yusuf Afridi Killed : भारत के एक और दुश्मन का खात्मा हो गया है। आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी और लश्कर ए तैयबा का अहम सदस्य शेख यूसुफ़ अफ़रीदी पाकिस्तान में मारा गया है। उसे खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भून डाला। हालांकि, इस घटना के बाद इलाके में तनाव और गुस्से का माहौल है।

पढ़ें :- NIA की विशेष अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य समेत सात दोषियों को सुनाई सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा, लगाया जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रविवार को खैबर क्षेत्र के लांडी कोतल में हुई, जो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से लगभग 250 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी सहयोगी शेख यूसुफ़ अफ़रीदी पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आतंकी शेख यूसुफ़ अफ़रीदी की हत्या की अभी तक ज़िम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है। माना जाता है कि अफरीदी, प्रतिबंधित संगठन LeT की क्षेत्रीय संरचना में एक अहम व्यक्ति था। उसने ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में इस आतंकी समूह की गतिविधियों के लिए भर्ती और तालमेल में भी भूमिका निभाई थी।

Advertisement