Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. हल्द्वानी की बेटी ‘रेणु धरियाल’ ने भारत के नाम किया दुनिया में सबसे लंबे बालों का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’

हल्द्वानी की बेटी ‘रेणु धरियाल’ ने भारत के नाम किया दुनिया में सबसे लंबे बालों का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’

By Sushil Sah 
Updated Date

हल्द्वानी। उत्तराखंड की बेटी रेणु धरियाल ने दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली जीवित महिला का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ (Guinness World Records) अपने नाम कर लिया है। हल्द्वानी की रहने वाली रेणु के काले और घने बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी लगभग 8 फीट 10 इंच मापी गई है। इस ऐतिहासिक कामयाबी के साथ ही रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का रिकॉर्ड 257.33 सेमी से तोड़ते हुए दुनिया की नई ‘हेयर क्वीन’ (Hair Queen) का खिताब हासिल कर लिया है। 7 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ‘रेणु धरियाल’ (Renu Dhariyal) के नाम की घोषणा की। उनके बालों की लंबाई का आधिकारिक माप इसी साल अप्रैल माह में उनके गृह राज्य उत्तराखंड में लिया गया था।

पढ़ें :- उत्तराखंड के युवक ने तैयार किया पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल, सफल उड़ान का VIDEO सोशल मीडिया पर छाया

10 साल की मेहनत और अनोखा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि ‘रेणु धरियाल’ ने पिछले 10 सालों से अपने बालों को नहीं कटाई है। साल 2015 के बाद से उन्होंने बालों को काटना पूरी तरह बंद कर दिया था। आज उनके बालों की लंबाई एक सामान्य कमरे की ऊंचाई या इतिहास के सबसे लंबे इंसान रॉबर्ट वाडलो (272 सेमी) के कद के लगभग बराबर पहुंच चुकी है। रेणु का मानना है कि लंबे बाल रखना भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति का प्रतीक है।

बिना पार्लर गए घर पर तैयार किया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

आपको बता दें कि रेणु धरियाल एक यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में पहचान बना चुकीं हैं। वे अपने बालों की देखभाल के लिए किसी भी तरह के महंगे केमिकल, ब्यूटी पार्लर या विदेशी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे घरेलू और पारंपरिक नुस्खे शामिल हैं। रेणु घर पर ही आंवला, शिकाकाई और नारियल तेल को मिलाकर खास हर्बल तेल तैयार करती हैं। इसके अलावा वह केवल नेचुरल और बिना केमिकल वाले शैंपू का ही उपयोग करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इतने लंबे बालों को धोने, सुखाने और सुलझाने में घंटों का समय लगता है, जिसे वह बेहद धैर्य और कड़ी मेहनत के साथ करती हैं। रोज के कामों के दौरान वह अपने बालों की लंबी चोटी बनाकर रखती हैं। उत्तराखंड के एक छोटे से शहर से निकलकर वैश्विक पटल पर भारत का नाम रोशन करने वाली रेणु धरियाल की इस कामयाबी पर पूरे देश और प्रदेश में खुशीयों की लहर दौड़ गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें दुनिया की नई ‘हेयर क्वीन’ बनने पर लगातार ढ़ेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

पढ़ें :- बिहार के 'कनिष्क नारायण' बने ब्रिटेन के पहले 'AI' मंत्री, मुजफ्फरपुर में खुशियों की लहर
Advertisement