नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान (Terrorist Hamza Burhan) का मुजफ्फराबाद में गुरुवार को खात्मा कर दिया गया है। पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में एक अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार Pok में आतंकी हमजा बुरहान (Terrorist Hamza Burhan) अपनी ऑफिस में बैठा था। अज्ञात हमलावर इसके ऑफिस में घुसकर गोली मार कर फरार हो गए।
पढ़ें :- PoK में 80 हजार लोगों ने बगावत कर सेना और पाकिस्तान सरकार को किया बेनकाब, जनता बोली-'पीओके आजाद नहीं बल्कि गुलाम कश्मीर'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमजा बुरहान लंबे समय से पाकिस्तान और PoK में सक्रिय था। उसे 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने वालों में शामिल माना जाता था। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। भारत सरकार ने 2022 में हमजा बुरहान को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम UAPA के तहत आतंकी घोषित किया था।