Happy news for beer drinkers: एक बीयर की बोतल से 8 प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। एक नई स्टडी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों के अनुसार चिल्ड बीयर के सेवन से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
जो पुरुष रात को डिनर के साथ एक बोतल बीयर पीते हैं, उनकी आंतें स्वस्थ रहती हैं। उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे डायबिटीज और ह्रदय रोग (Diabetes and heart disease) से लड़ने में मदद मिलती है। हालांकि बीयर का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
बीयर के सेवन के कम होता है वजन
पिंट बीयर (कम मात्रा वाली) पीने से वजन कम होता है। नियमित तौर पर एक बोतल बीयर पीने से मोटापा नहीं आता। इसमें कैलोरी कम होती है। बीयर में आइसो-अल्फा एसिड होता है, जो वसा और ग्लूकोज चयापचय (Metabolism) के लिए पॉजिटिव माना जाता है। बीयर के साथ नट्स का सेवन करने से वजन कम होता है।
क्योंकि इससे बॉडी को भरपूर प्रोटीन मिलता है। शराब के साथ ऐसी चीजें खाने से बॉडी को कम कैलोरी मिलती है। ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार एक गिलास रेड वाइन बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के साथ ही मेटाबॉलिक फैटी लिवर का जोखिम कम करती है।
यह एलाजिक एसिड नामक रसायन को हटा देती है। जो वसा कोशिकाओं के विकास को धीमा कर नई कोशिकाओं के बनने में बाधा बनता है। कम मात्रा में बीयर प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं की हड्डियां मजबूत करती है। द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन की रिपोर्ट के अनुसार जो लोग दिन में दो बोतल बीयर पीते हैं, उनकी हड्डियों का खनिज घनत्व शराब न पीने वालों से अधिक होता है। अधिक शराब पीने पर इसका लाभ नहीं होता। बीयर मधुमेह के जोखिम को भी कम करती है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट
हाई ब्लड प्रेशर घटाती है बीयर
बीयर के सेवन से उच्च रक्तचाप (High blood pressure) भी घटता है। जो पुरुष सप्ताह में 6 बीयर पीते हैं, उनमें मधुमेह का जोखिम 21 फीसदी तक कम होता है। बीयर दिल की धड़कनों को भी सुरक्षित रखती है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं के अनुसार बीयर के सेवन से हृदयाघात, स्ट्रोक, एनजाइना का जोखिम 50 फीसदी तक कम होता है। अत्यधिक शराब पीने से लिवर की बीमारी हो सकती है। जर्मनी के प्रोफेसर क्लॉस हेलरब्रांड के अनुसार अल्कोहल मुक्त बीयर (हॉप्स नामक पौधे से बनी) के सेवन से लिवर ठीक रहता है। वहीं, इस बीयर के सेवन से कैंसर का खतरा भी कम होता है। इससे लिवर और कोलन कैंसर की कोशिकाएं पैदा नहीं होती।