Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Harbhajan Singh ढोल जगीरो दा सॉन्ग पर किया गजब डांस, फैंस बोले-छा गए पाजी तुस्सी

Harbhajan Singh ढोल जगीरो दा सॉन्ग पर किया गजब डांस, फैंस बोले-छा गए पाजी तुस्सी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: IPL 2021 में हरभजन सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है, जिसमें वे एक पंजाबी गाने पर जमकर भांगड़ा कर रहे हैं। हरभजन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे ‘ढोल जगीरो दा’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- Miss Universe: 60 साल की एलेजांद्रा मारिसा बनी मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स, रूढ़िवादिता को तोड़ा बनाया नया रिकॉर्ड

वीडियो में हरभजन एक के बाद एक अलग-अलग टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। फैन्स को हरभजन का यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। हरभजन के इस वीडियो पर शिखर धवन और युवराज सिंह का भी कमेंट आया है।


इतना ही नहीं, हरभजन की पत्नी गीता बसरा ने भी वीडियो पर कमेंट किया है। गीता बसरा लिखती हैं- वाह हीरो। इसके साथ ही उन्होंने आंखों में दिल वाला एक इमोजी भी बनाया है। हरभजन सिंह के विडियो को अभी तक लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। बता दें, बैसाखी के मौके पर उन्होंने यह वीडियो शेयर किया था। एक फैन ने हरभजन के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “छा गए पाजी तुस्सी”।

Advertisement