HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना और काजल लाए गए भारत , थाईलैंड से हुए थे गिरफ्तार

स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना और काजल लाए गए भारत , थाईलैंड से हुए थे गिरफ्तार

थाईलैंड (Thailand) में गिरफ्तार किए गए स्क्रैप माफिया रवि काना (Scrap Mafia  Ravi Kana)  और उसकी महिला सहयोगी काजल झा (Kajal Jha) को भारत ले आया गया है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस इस बात की अभी पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन रवि काना (Ravi Kana) के अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता (Advocate Lalit Mohan Gupta) ने यह स्वीकार किया है कि रवि काना (Ravi Kana) व काजल को भारत ले आया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। थाईलैंड (Thailand) में गिरफ्तार किए गए स्क्रैप माफिया रवि काना (Scrap Mafia  Ravi Kana)  और उसकी महिला सहयोगी काजल झा (Kajal Jha) को भारत ले आया गया है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस इस बात की अभी पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन रवि काना (Ravi Kana) के अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता (Advocate Lalit Mohan Gupta) ने यह स्वीकार किया है कि रवि काना (Ravi Kana) व काजल को भारत ले आया गया है। शनिवार को दोनों को अदालत में भी प्रस्तुत किया जा सकता है।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

रवि काना (Ravi Kana) व उसकी महिला सहयोगी को मंगलवार को थाईलैंड के बैंकॉक में वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रवि के खिलाफ गैंगरेप और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। रवि काना (Ravi Kana)  के गैंग के 14 सदस्य पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। रवि के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया गया था। साथ ही थाईलैंड की पुलिस (Thailand Police) के साथ भी विवरण साझा किया गया था। इसके बाद वहां की पुलिस ने रवि व काजल को गिरफ्तार किया था। वहां पर दोनों को अदालत में प्रस्तुत किया गया था। इसके बदा उन्हें भारत लाया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...