Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. रजत पाटीदार की अनदेखी पर भड़के हरभजन, बोले- आखिर और क्या साबित करें…

रजत पाटीदार की अनदेखी पर भड़के हरभजन, बोले- आखिर और क्या साबित करें…

By Harsh 
Updated Date

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम चयन को लेकर पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं। खास तौर पर रजत पाटीदार को टीम में जगह नहीं मिलने से वह नाराज नजर आए। हरभजन का मानना है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद पाटीदार को नजरअंदाज करना समझ से परे है।

पढ़ें :- निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया का बड़ा दाव: चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह इस प्लेयर की हुई एंट्री

आईपीएल 2026 में रजत पाटीदार ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 मुकाबलों में 500 से अधिक रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 193 रहा। उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब भी अपने नाम किया। इसके बावजूद उनका नाम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया। हालांकि बीसीसीआई की सिलेक्शन कमिटी ने कुछ हैरतअंगेज फैसले जरूर लिए है, वर्ल्ड कप ​विजेता कप्तान सूर्य कुमार को कप्तानी से हटा दिया गया और उनकी टीम में भी जगह नहीं बनी। उनकी जगह 2023 से टी20 से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंप दी गई है। वहीं 15 वर्षीय वैभव को टीम इंडिया में एंट्री मिल गई है।

पढ़ें :- रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के रिश्तों में खटास? रिपोर्ट्स में बड़ा दावा, टीम इंडिया में भविष्य को लेकर अटकलें तेज

हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पाटीदार ने खुद को साबित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उनके अनुसार, वह इस समय देश के सबसे भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्हें मौका मिलना चाहिए था।

वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वहीं, 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के चयन का हरभजन ने स्वागत किया। उन्होंने इसे भारतीय क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया। वैभव सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में चुने जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। उनके चयन को भविष्य की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होंगी, जहां युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

Advertisement