Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. हरभजन-श्रीसंत फिर सुर्खियों में, स्रीसंत बोले- भज्जी ने ‘थप्पड़ कांड’ से एक करोड़ कमाए: उसे माफ किया, भूला नहीं

हरभजन-श्रीसंत फिर सुर्खियों में, स्रीसंत बोले- भज्जी ने ‘थप्पड़ कांड’ से एक करोड़ कमाए: उसे माफ किया, भूला नहीं

By हर्ष गौतम 
Updated Date

‘थप्पड़ कांड’:  हरभजन सिंह और श्रीसंत का चर्चित ‘थप्पड़ कांड’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। आईपीएल के पहले सीजन का यह विवाद अब फिर चर्चा में है, क्योंकि श्रीसंत ने हाल ही में दावा किया है कि हरभजन सिंह ने इस घटना से लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक कमाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह भज्जी को माफ तो कर चुके हैं, लेकिन इस घटना को कभी नहीं भूलेंगे। यह मामला IPL 2008 के पहले सीजन का है, जब हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे थे, जबकि स्रीसंत पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) का हिस्सा थे। दोनों टीमों के बीच मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के हैंडशेक के दौरान हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद हरभजन सिंह पर बैन भी लगाया गया था।

पढ़ें :- 'जब मुझे फोन किया तो मेरे घर पर दो लड़कियां थीं...' प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले KKR मेंटर ब्रावो की गंदी बात माइक में रिकॉर्ड, मचा बवाल

हाल ही में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस थप्पड़ कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर एक बार फिर इस विवाद को चर्चा में ला दिया। इसके बाद श्रीसंत ने मलयालम न्यूज आउटलेट ‘मातृभूमि’ से बातचीत में अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। श्रीसंत ने कहा, “मैंने कभी किसी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में बात नहीं की। लेकिन हाल ही में उसने इस घटना पर एक विज्ञापन किया और इससे लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाए। फिर उसने मुझे कॉल कर इस पर स्टोरी पोस्ट करने के लिए कहा। मैंने उससे कहा— मैं माफ कर दूंगा, लेकिन कभी नहीं भूलूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई आपके साथ गलत करता है, तो उसे माफ जरूर करना चाहिए, लेकिन भूलना नहीं चाहिए, क्योंकि अगर आप भूल जाते हैं तो वही गलती दोबारा हो सकती है। श्रीसंत ने हरभजन को इसका सबसे बड़ा उदाहरण बताया। श्रीसंत ने यह भी साफ कहा कि अब उनका हरभजन सिंह से कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं उसे भाई कहता था, लेकिन अब मैंने उसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। मेरे माता-पिता ने मुझे माफ करना सिखाया है, लेकिन कभी भूलना नहीं। मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है, न ही उसकी जरूरत है।” उनके इस बयान से साफ है कि 2008 का यह विवाद भले ही पुराना हो चुका हो, लेकिन उसके निशान आज भी दोनों खिलाड़ियों के रिश्तों में साफ दिखाई देते हैं।

Advertisement