Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से मोह भंग! स्टार ऑलराउंडर ने फ्रेंचाइजी से अलग होना का किया फैसला

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से मोह भंग! स्टार ऑलराउंडर ने फ्रेंचाइजी से अलग होना का किया फैसला

By Abhimanyu 
Updated Date

Hardik Pandya left Mumbai Indians : मुंबई इंडियंस में कप्तान हार्दिक पांड्या और बाकी खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। इस सीजन टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर पांड्या ने मुंबई के खिलाड़ियों को लेकर कई बार नाराजगी जाहिर की थी। एक बेहद खराब IPL सीज़न के बाद अब खबर आ रही है कि पांड्या का टीम के साथ मोहभंग हो गया है और वह टीम छोड़ने का मन बना रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक बेहद खराब IPL सीज़न के बाद “मानसिक रूप से तनावग्रस्त और पूरी तरह से थके हुए” मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, जिन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, अब फ्रेंचाइजी छोड़ने की तैयारी में हैं। टूर्नामेंट के एक शीर्ष सूत्र ने शुक्रवार को बताया कि पांड्या ने सीज़न के बीच में ही टीम मैनेजमेंट को इस बारे में बता दिया था। रिपोर्ट में बताया गया कि जब प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं – जबकि अभी भी कुछ मैच बाकी थे – तो पता चला कि पांड्या और MI दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फ़ैसला कर लिया है।

बता दें कि 32 वर्षीय हार्दिक पांड्या ने 2024 में रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी संभाली थी। जिसके बाद उन्हें फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पिछले दो सीजन में स्टार खिलाड़ियों से भरी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टीम के कई सीनियर खिलाड़ी पांड्या के नेतृत्व खेलना नहीं चाहते थे।

Advertisement