ENG vs IND ODI Series : इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है। जिस पर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों के चयन पर सबकी नजरें रहने वाली है। इस बीच, हार्दिक का इंग्लैंड दौरे पर जाना मुश्किल लग रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।
पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 50 ओवर के क्रिकेट के लिए ज़रूरी फ़िटनेस लेवल हासिल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि इंग्लैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए हार्दिक पांड्या का चयन नहीं हो पाएगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक बॉलिंग का पूरा वर्कलोड पूरा नहीं किया है और वनडे फ़िटनेस हासिल करने के लिए उन्हें और समय चाहिए। इससे पहले वह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे।
एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को 22 जून को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में फिटनेस टेस्ट देना होगा। कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल हैमस्ट्रिंग से जुड़ी दिक्कत हुई थी। जिसके चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। फिलहाल, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान बाकी है। अगर हार्दिक और विराट इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा पाते तो यह भारत के लिए बड़ा झटका होगा।