Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Haridwar : Patanjali Yogpeeth में साध्वी ने छत से कूदकर दी जान, घटना से गुरुकुल में मचा हड़कंप

Haridwar : Patanjali Yogpeeth में साध्वी ने छत से कूदकर दी जान, घटना से गुरुकुल में मचा हड़कंप

By संतोष सिंह 
Updated Date

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpeeth)  के गुरुकुल (Gurukul) में पढ़ाई कर रही एक साध्वी रविवार को छत से कूद गई है। इसके बाद साध्वी की मौत हो गई है। साध्वी मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। वह 2018 से पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpeeth) की कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा (Kanya Gurukul Vedic Branch) में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। इसके साथ ही वह खुद भी पढ़ाती थी। जानकारी के मुताबिक रविवार को बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpeeth) की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल (Branch Vedic Kanya Gurukul) की साध्वी वराग्या (Sadhvi Varagya) संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल (Gurukul) की छत से कूद गई।

पढ़ें :- Breaking-सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, दिखा रहा है अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी का ऐड

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं इस घटना के बाद गुरुकुल (Gurukul) में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि साध्वी ने छत से छलांग क्यूं लगाई है। इस घटना को लेकर जहां कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। तो वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय (SP City Kamlesh Upadhyay) ने बताया कि घटना से संबंधित हर पहलू की जांच की जा रही है।

Advertisement