हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी के बीच स्टंट करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप के पास युवकों ने अपनी थार एसयूवी की क्षमता परखने के लिए उसे गंगा की मुख्य धारा नीलधारा में उतार दिया। कुछ ही देर में वाहन बीच नदी में फंस गया और धीरे-धीरे डूबने लगा। समय रहते स्थानीय लोगों ने कार में सवार दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है
इंजन की ताकत जांचने की कोशिश बनी मुसीबत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक यह देखना चाहते थे कि थार का इंजन और ऑफ-रोड क्षमता पानी में कितना साथ देती है। लेकिन तेज बहाव और नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से वाहन बीच धारा में फंस गया। कार बाहर नहीं निकल सकी और पानी बढ़ने के साथ उसमें डूबने का खतरा पैदा हो गया।
पुलिस और क्रेन की मदद से निकाली गई थार
घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत और उपनिरीक्षक अनुज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद थार को गंगा से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
स्टंट का वीडियो हुआ वायरल
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।
हरिद्वार के बैरागी कैंप में नीलधारा में इंजन की ताकत जांचने के लिए युवकों ने थार उतार दी। तेज बहाव में थार नदी के बीच फंस गई, जिसके बाद युवकों ने मदद की गुहार लगाई। काफी देर की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से थार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। pic.twitter.com/BOm1wZgNrk
— bhUpi Panwar (@askbhupi) July 10, 2026
पढ़ें :- 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
थार सीज, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में थार को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।