Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej Fast) 6 सितंबर शुक्रवार को रखा जाएगा है। यह पावन व्रत माता पार्वती (Mother Parvati) और भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु और सुखी दामपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत के प्रताप से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और सुहागिनों को अखंड सौभाग्य, और कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।
पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां
कुंवारी लड़कियां यदि इस व्रत को करती हैं तो उन्हें शिव जी जैसा जीवनसाथी प्राप्त होता है। माना जाता है कि हरतालिका तीज (Hartalika Teej ) पर राशि अनुसार दान दक्षिणा देने पर माता पार्वती और भोलेनाथ (Bholenath) प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं हरतालिका तीज पर राशि अनुसार किन वस्तुओं का दान करना चाहिए…
मेष राशि – मेष राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर लाल रंग की चूड़ियां दान करनी चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ता है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।
वृषभ राशि – अगर आपकी शादी-शुदा जिंदगी में लंबे समय से परेशानियां चल रही हैं, तो हरतालिका तीज पर चावल और दूध का दान करें।
मिथुन राशि – मिथुन राशि की महिलाएं इस दिन हरे रंग के वस्त्र का दान करे। ऐसा करने से सुहाग पर संकट नहीं आता और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
कर्क राशि – कहा जाता है कि हरतालिका तीज के दिन चांदी, सुहाग की सामग्री दान करने से मुसीबतें कम होती हैं और बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।
सिंह राशि – सिंह राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर फल और श्रृंगार की चीजें दान करने से भगवान शिव और माता पार्वती बेहद प्रसन्न होते हैं।
कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए खीरे का दान करना चाहिए। इससे जीवन की कठिनाइयां दूर हो जाती हैं।
तुला राशि – तुला राशि वाले हरतालिका तीज पर जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। अन्न दान महादान होता है जिससे ग्रहों के दुष्प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को हरतालिका तीज के दिन गरीब और असहाय लोगों को धन का दान जरूर करना चाहिए।
पढ़ें :- Mahashivratri 2026 : शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान , पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
धनु राशि – धनु राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर बेसन, चने की दाल और पीले रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे सुखी वैवाहिक जीवन और संतान की प्राप्ति होती है।
मकर राशि – मकर राशि की स्त्रियों को इस दिन सुहागिनों को चूड़ियां, साड़ी दान करनी चाहिए। ऐसा करने से पति को दीर्धायु का वरदान प्राप्त होता है।
कुंभ राशि – जिन लड़कियों की शादी में बाधा आ रही है उन्हें हरतालिका तीज के दिन नारियल का दान करना चाहिए।
मीन राशि – मीन राशि की महिलाओं को इस दिन केला और सुहाग सामग्री का दान करना चाहिए।