Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तपिश बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इन सबके बीच कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के नाम हैं।
पढ़ें :- बृजभूषण सिंह के समर्थन में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले- शुद्ध देशी-घी के नाम पर मिलावट कर बेचा जा रहा है ज़हर, तो ये है दंडनीय अपराध
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे ने राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, अजय माकन और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को भी वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। बता दें स्लिप डिस्क की समस्या से उबरने के बाद अशोक गहलोत करीब तीन महीने बाद शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर गए, जहां उनका कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी।