Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Haryana Election Results: क्या आपसी मतभेद के कारण हरियाणा में डूब गई कांग्रेस की नाव?

Haryana Election Results: क्या आपसी मतभेद के कारण हरियाणा में डूब गई कांग्रेस की नाव?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Election Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी हो गयी है। भाजपा को रूझानों में 50 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 35 सीटें और अन्य के खाते में पांच सीटें हैं। हालांकि, चुनाव के नतीजे के बाद स्थिति साफ होगी लेकिन चुनाव के परिणाम यही रहा तो कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

दरअसल, चुनाव से पहले ही हरियाणा में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन को लेकर उम्मीद की जा रही थी लेकिन वहां पर कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी ने पार्टी को बड़ा झटका पहुंचाया है। कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के पीछे जो सबसे प्रमुख वजह सामने आ रही हैं, उनमें से एक राज्य में पार्टी के चेहरे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के बीच के मतभेद भी हैं।

पार्टी के नेता राहुल गांधी की तरफ से मंच पर दोनों नेताओं के बीच दूरियां भी कम कराने की कोशिश की गईं लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यही वजह है कि दोनों नेताओं के बीच खटपट की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती रही हैं। भूपेंद्र हुड्डा हरियाणा के प्रमुख जाट नेता हैं और बीते कई वर्षों से वह हरियाणा में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी भूपेंद्र हुड्डा का चेहरा ही आगे था, लेकिन उसमें कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

टिकट बंटवारे में दिखा हुड्डा का दबदबा
कांग्रेस के टिकट बंटवारे में भी हुड्डा का दबदबा दिख था, जबकि कुमारी शैलजा के बहुत की कम लोगों को चुनाव में टिकट मिला। कहा जा रहा है कि, ये भी स्थिति वहां पर कांग्रेस की हार की वजह बनी है।

 

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

 

Advertisement