Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन के बाद 19 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसमें चार प्रत्याशी आजाद समाज पार्टी और शेष 15 प्रत्याशी जजपा के हैं। पहली सूची में 19 उम्मीदवारों में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का भी नाम शामिल है। दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, दिग्विजय चौटाला डबवाली सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
पढ़ें :- कानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट व को-पायलट दोनों पायलट की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
जननायक जनता पार्टी एवं आज़ाद समाज पार्टी गठबंधन के शीर्ष नेताओं द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 19 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। pic.twitter.com/UoRTewQXfJ
— Jannayak Janta Party (JJP) (@JJPofficial) September 4, 2024