Haryana Floor Test: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को बहुमत साबित करेंगे। उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है। मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ घंटे बाद नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
भूपेंद्र हुड्डा ने सत्र बुलाने पर उठाया सवाल
वहीं, इस दौरान कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने विधानसभा सत्र जल्दी बुलाने पर सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कोई इमरजेंसी नहीं थी। सरकार को बहुमत सिद्ध करना है। आज करे या कुछ दिन बाद करें। इस पर स्पीकर ने कहा कि एक सदस्य के लिए हाउस स्थगित नहीं किया जा सकता।
जजपा के विधायक निकले बाहर
बता दें कि, सदन में पहुंचे जजपा के विधायक अचानक सदन से बाहर निकल गए। विश्वास मत की वोटिंग से पहले जजपा विधायक जोगीराम सिहाग, देवेंद्र बबली, रामकुमार गौतम, रामनिवास सूरजाखेड़ा, ईश्वर सिंह भी बाहर गए। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की सदन से बाहर निकले।