Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Haryana Politics: हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हुई सक्रिय, राजनीतिक गतिविधियों पर रख रही नजर

Haryana Politics: हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हुई सक्रिय, राजनीतिक गतिविधियों पर रख रही नजर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। यहां पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद वहां पर एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। कांग्रेस यहां पर पूरी गतिवि​धि पर नजर बनाए हुए है। कहा जा रहा है कि, कांग्रेस के दिग्गज नेता अपने विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

पढ़ें :- कलमा पढ़वाकर धर्म परिवर्तन करवाया, थाने पहुंची पीड़िता बोली- गर्भवती होने के बावजूद जबरन सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

वहीं, गठबंधन टूटने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज की घटनाक्रम पर मैंने तीन महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था। मैंने प्रदेश वासियों को बता दिया था कि भाजपा-जजपा में समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया है। इस बार भाजपा के इशारे पर जजपा और इनेलो वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने अलग से फिर आएंगे।

दुष्यंत चौटाला ने सरकारी गाड़ियां लौटाई
सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सरकारी गाड़ियां लौटा दी हैं। इसके अलावा जजपा में भी टूट की खबर है। सूत्रों के अनुसार, जजपा विधायक देवेंद्र बबली भी भाजपा की बैठक में शामिल होंगे।

 

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया : जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और ज़रूरी नियम
Advertisement