DC vs MI Live Match : हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपे जाने के बाद से टीम में मनमुटाव की खबरें सामने आती रही हैं। इस सीजन के पहले मैच में सूर्य कुमार यादव को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया गया तो कई तरह की अटकलें लगने लगी थी। वहीं, अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार्दिक की जगह सूर्या मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पांड्या टॉस के लिए मैदान पर क्यों नहीं उतरे?
पढ़ें :- सूर्य कुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप की जीत को यादकर हुए भावुक, बोले- कुछ पल हमेशा आपके साथ रहते हैं
दरअसल, हार्दिक पांड्या बीमार बताए जा रहे हैं, इसलिए उनकी जगह सूर्य कुमार यादव को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए कप्तान बनाया गया है। मुंबई इंडियंस ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह आज मैदान पर नहीं उतरेंगे। आज सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे।’ वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस बाद मुंबई इंडियंस टेम्परेरी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘उनकी (हार्दिक की) तबीयत ठीक नहीं है, वे ठीक नहीं लग रहे हैं, इसलिए वे आज के मैच के लिए फिट नहीं थे। इसलिए आज मैं उनकी जगह ले रहा हूं।’
𝗨𝗣𝗗𝗔𝗧𝗘 Hardik is unwell and hence will not be taking the field today. Suryakumar Yadav will be the captain today. pic.twitter.com/yXAoaWah4L
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 4, 2026
पढ़ें :- आईपीएल में ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की हो गयी अदला-बदली, ट्रेड डील का आधिकारिक ऐलान
बता दें कि दिल्ली में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के आठवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं, हार्दिक पांड्या की जगह पर दीपक चाहर को मौका मिला है।