Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दहेज में बहू से मांग ली किडनी, मना किया तो ससुराल वालों ने घर से ही…

दहेज में बहू से मांग ली किडनी, मना किया तो ससुराल वालों ने घर से ही…

By santosh singh 
Updated Date

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र की दीप्ति नाम की एक नई नवेली दुल्हन महिला थाने पहुंची और अपने ससुराल वालों पर चौंकाने वाले आरोप लगाए। दीप्ति ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों ने पहले उस पर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाया। जब वो दहेज नहीं ला पाई, तो उन्होंने पति के इलाज के लिए अपनी किडनी देने की मांग कर डाली। दीप्ति का आरोप है कि किडनी देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

शादी के कुछ दिनों बाद बदला व्यवहार

नवविवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में बोचहां थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक चला, लेकिन कुछ महीने बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा। वे लोग उस पर मायके से नकद पैसे और बाइक लाने का दबाव डालने लगे, साथ ही उसे ताने दिए जाने लगे कि वह किसी काम की नहीं है।

पति की किडनी खराब निकली

इस बीच शादी के करीब दो साल बाद उसे पता चला कि उसके पति की एक किडनी खराब है। जब दीप्ति को यह जानकारी मिल गई, तो ससुराल वाले कहने लगे कि अगर वह मायके से दहेज नहीं ला सकती, तो अपनी एक किडनी पति को दे दे। दीप्ति बताती है कि शुरू में यह बात सामान्य तरीके से कही गई, लेकिन बाद में उस पर लगातार किडनी देने का दबाव बनाया जाने लगा। जब दीप्ति ने किडनी देने से इनकार कर दिया, तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

मायके आकर की शिकायत

इसके बाद दीप्ति अपने मायके गई और महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन समझौता नहीं हो सका। दीप्ति अपने पति से तलाक की मांग करती रही, लेकिन पति तलाक देने को तैयार नहीं है। इस पर दोनों की सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद महिला थाने में इसको लेकर कांड संख्या 38/25 दर्ज किया गया है, जिसमें पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।

हो रही है मामले की जांच

पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्यासागर (Rural SP Vidyasagar) ने बताया कि मिठनपुरा थाना (Mithanpura Police Station) क्षेत्र की रहने वाली एक युवती द्वारा अपने पति और ससुराल वालों पर किडनी देने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में महिला थाने में आवेदन लेकर मामला दर्ज किया गया है और आगे जांच की जा रही है।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
Advertisement