आगरा। आगरा का सबसे बड़ा भूमाफिया शोभिक गोयल बड़ा जालसाज भी है। उसने स्कूल के समय से ही जालसाजी शुरू कर दी। अब उसकी जालसाजी का एक और कारनामा उजागर हुआ है, जो कई बड़े सवाल खड़े करता है। दरअसल, शोभिक गायेल 2004 में हाईस्कूल में फेल हो जाता है लेकिन 2007 में वो कैसे बीकॉम की डिग्री हासिल कर लेता है। अब इस मामले की शिकायम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गयी है। साथ ही आरोपी शोभिक गोयल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है।
पढ़ें :- राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के खिलाफ लोकायुक्त के समक्ष परिवाद, 2017 से 2022 के बीच उनकी संपत्ति तीन गुना बढ़ने के आरोप
आगरा के नाॅर्थ अर्जुन नगर निवासी योगेश महाजन ने मुख्यमंत्री से शोभिक गोयल के फर्जीवाड़े की शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि, भूमाफिया शोभिक गोयल पुत्र श्री अशोक गोयल, पार्टनर-भारत नगर हाउसिंग निवासी 106, नेहरू नगर, आगरा द्वारा अनेक भूमि घोटाले उ0प्र0 के अनेक स्थानों पर किए गए हैं। उक्त शोभिक प्रारम्भ से ही जालसाज एवं फ्राॅड किस्म का रहा है तथा स्कूलिंग के दौरान ही शोभिक गोयल ने कई जालसाजियां की हैं। शोभिक गोयल वर्ष 2004 में 10वीं कक्षा में सैण्ट अगस्टीन स्कूल, आगरा से फेल हुआ एवं 12वीं कक्षा में सिम्पकिंस स्कूल, शाहगंज, आगरा में फेल हुआ। उसके बाद शोभिक गोयल ने हेरा-फेरी कर वर्ष 2007 में बी0काॅम में द्वितीय श्रेणी में पास होकर एम0काॅम कर लिया।
मुख्यमंत्री से की गई शिकायत में कहा गया है कि, भूमाफिया शोभिक गोयल पार्टनर-भारत नगर हाउसिंग द्वारा अनेक भूमि घोटाले उ0प्र0 के अनेकों स्थानों पर किए गए हैं। उनमें से मुख्यतः आगरा में एन्थम, एन्थम-2, एन्थेला प्रोजेक्ट का घोटाला मुख्य है। जिसमें फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए उक्त शोभिक गोयल ने भारत नगर सहकारी आवास समिति का सचिव बनकर उक्त समिति के अध्यक्ष-बाबा प्रीतम सिंह को 6100 वर्ग मी0 भूमि का दान पत्र लिख दिया तथा उक्त समिति की 144869 वर्ग मी0 भूमि उ0प्र0 आवास विकास परिषद के अधिकारियों से मिलकर विवादित नीलामी के माध्यम से शोभिक गोयल ने उक्त भूमि अपने नाम करा ली। साथ ही, खसरा सं0 713, 714 जो कि अधिग्रहित भी नहीं की गई थी एवं मा0 आगरा न्यायालय द्वारा यथास्थिति का स्टे भी दिया गया था, किन्तु फिर भी उक्त शोभिक गोयल द्वारा एन्थेम प्रोजेक्ट का एक बड़ा गेट एवं मार्केट भी बना दी गई।
रुपयों और रसूख से हासिल करता है सरकारी ठेके
मुख्यमंत्री से की गई शिकायत में कहा गया है कि, आगरा का सबसे बड़ा जालसाज शोभिक गोयल है, जो कि ओ0पी0 चेन्स अशोक गोयल ग्रुप का निदेशक एवं वारिस है, जिसने बचपन से लेकर आज तक अपनी जिंदगी की एक-एक ईंट धोखेबाजी से रखी है। फर्जी डिग्री से शुरू हुआ सफेदपोश के पाप का साम्राज्य शुरू हुआ था। उक्त शोभिक गोयल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में फेल होने के बावजूद, फर्जी मार्कशीट और दस्तावेजों के सहारे बी0कॉम0 और एम0कॉम0 की डिग्रियां हासिल कर चुका है। साथ ही, फर्जी दस्तावेजों से भारत नगर हाउसिंग फर्म में हजारों करोड़ के सरकारी प्रोजेक्ट हथिया लिए गए, जिससे कई ईमानदार कॉन्ट्रेक्टरों का हक छीना गया।
मंदिर की जमीन पर भी किया कब्जा
भूमाफिया शोभिक गायेल मंदिर की जमीन को भी नहीं छोड़ा। उसने आगरा के श्री राधाकृष्ण जी महाराज विराजमान विजयनगर मंदिर की जमीन में भी घोटाला किया गया है। इसने मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीदी और मंदिर के स्थान पर अवैध कॉलोनी काटनी शुरू कर दी। ट्रस्ट के मेंबर कोर्ट से स्टे तक ले आए, लेकिन इसके बाद भी इसकी मनमानी चलती रही।
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने अरुंधति रॉय की किताब ‘मदर मैरी कम्स टू मी’ पर बैन लगाने की अर्जी की खारिज
पोर्टल हैक कर टेंडर हथियाया
इसी तरह उक्त शोभिक गोयल द्वारा रेलवे पोर्टल हैकिंग भी की जिससे जरिए इसने आगरा के जीवनी मंडी माल गोदाम की नीलामी में पोर्टल हैक कर टेंडर हथियाया। जिसकी शिकायत पर जांच हुई और उसके बाद किसी तरह टेंडर रद्द हो गया। अखबारों में भी यह खबर प्रमुखता से छपी थी। शोभिक ने अपने पिता अशोक कुमार गोयल के साथ मिलकर असली ओपी चेंस के मालिक व अपने ही सगे चाचा सतीश गोयल व मून गोयल (चाचा) की करोड़ों की संपत्ति पर डाका डाला और साझेदारी को हड़प कर फर्जी दस्तावेजों से कब्जा कर लिया, जिस पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज है और कार्रवाई जारी है।
जिलों में पैसे और रसूख से दब जाती है जांच
सूत्रों की माने तो शोभिक गोयल के खिलाफ कई बार प्रमुख सचिव से लेकर कई बड़े अधिकारियों ने जांच के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है लेकिन अपने रसूख और पैसो के बल पर शोभिक गोयल उन जांच को दबावा देता है। ऐसे में इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती है।
पढ़ें :- रूसी राष्ट्रपति पुतिन को प्रेसिडेंट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर, भारत की राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी रहे मौजूद