Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Viral Video : रावण दहन के दौरान एक व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, एसीपी ने सीपीआर देकर बचाई जान

Viral Video : रावण दहन के दौरान एक व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, एसीपी ने सीपीआर देकर बचाई जान

By santosh singh 
Updated Date

मध्यप्रदेश। वैश्विक स्तर पर  हार्ट अटैक (Heart Attack) मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में आपने भी काम करते, डांस करते हुए या किसी कार्यक्रम के दौरान हार्ट अटैक (Heart Attack)  से मौत की कई खबरें आम हो गई हैं । एक ऐसा ही मामला दशहरा के दौरान होने वाले रावण दहन के दौरान सामने आया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रावण दहन के दौरान एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा। हार्ट अटैक के कारण व्यक्ति जमीन पर गिर गया। देखते-देखते भीड़ इकट्ठा हो गई।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी दौरान स्थानीय एसीपी (AJK) भी वहां पहुंचे और लक्षणों को देखते हुए तुरंत उन्होंने पीड़ित को सीपीआर दी जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गौरतलब है कि सीपीआर (CPR) को हार्ट अटैक (Heart Attack)  जैसी जानलेवा स्थिति में जीवन रक्षक उपाय माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हार्ट अटैक होने पर अगर समय रहते किसी व्यक्ति को सीपीआर (CPR)  दे दिया जाए तो इससे जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीपीआर (CPR)  के बाद पीड़ित खुद खड़ा हो गया और पुलिस कर्मियों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सोशल मीडिया पर सीपीआर (CPR)  देने वाले अधिकारी की जमकर तारीफ की जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को सीपीआर (CPR)  के तरीके के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। जिस तरह से हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं ये तरीका जान बचाने में काफी मददगार हो सकता है। क्या आप सीपीआर (CPR)  के बारे में जानते हैं?

 

Advertisement