Heatstroke Treatment in Hindi : गर्मी का मौसम में न केवल बाहर का तापमान बढ़ता है बल्कि इससे आपके शरीर का टेंपरेचर भी बढ़ता है। यही वजह है कि गर्मियों में लंबे समय खुले वातावरण और सीधे धूप में न रहने की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि इससे कई हेल्थ समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी में ज्यादा देर तक बाहर रहने पर लू लगने की संभावना बढ़ जाती है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट
लू लगने पर आसान घरेलू उपाय
सौंफ
लू लगने पर व्यक्ति सौंफ के रस का इस्तेमाल कर सकता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में सौंफ के रस में दो बूंद पुदीने का रस और दो चम्मच ग्लूकोज पाउडर मिलाएं और इसका सेवन करें। ऐसे करने से लू की समस्या का उपचार हो सकता है।
कच्चा नारियल
कच्चा नारियल लू लगने की आपकी समस्या को दूर कर सकता है। ऐसे में आप कच्चे नारियल की गिरी को पीस लें और उसके रस में काला जीरा मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से तुरंत राहत मिल सकती है।
प्याज
प्याज के रस के इस्तेमाल से भी समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आम प्याज के रस को सीने या छाती पर मलें। ऐसा करने से लू की समस्या से राहत मिल सकती है।
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
पुदीना
पुदीने के इस्तेमाल से भी समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसमें दो लौंग मिलाएं और दोबारा से पीस लें। अब पानी मिलाकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से समस्या दूर होगी।
मटके का पानी
जब किसी व्यक्ति को लू लगती है तो उसका शरीर सामान्य तापमान से ज्यादा हो जाता है। ऐसे में ज्यादा तेज ठंडा पानी पीने से समस्या बढ़ सकती है। व्यक्ति को इस स्थिति में हल्का ठंडा या मटके का पानी पिलाना चाहिए।