Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Heavy Rainfall : जेठ माह में यूपी में झमाझम बारिश, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ में बरसे बादल, 60 जिलों में बारिश, बिजली-ओले का ALERT

UP Heavy Rainfall : जेठ माह में यूपी में झमाझम बारिश, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ में बरसे बादल, 60 जिलों में बारिश, बिजली-ओले का ALERT

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : यूपी में जेठ महीने (Month of Jeth) में जहां भीषण गर्मी पड़ती हैं। वहीं इस बार इसकी शुरूआत बारिश से हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ (New Western Disturbance) सक्रिय हुआ है, जिसके कारण सोमवार से कई जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली-ओले गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। जिससे भीषण गर्मी से प्रदेशवासियों को राहत मिलेगी। सोमवार को आगरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, सहित कई जगहों पर झमाझम हुई है।

पढ़ें :- लखनऊ में अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, चैंबर में खुद को बंद कर वकील ने फांसी लगाने की कोशिश

इन जिलों में ओले गिरने की संभावना: कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।

गोरखपुर में दोपहर बाद मौसम का मिजाज देखते ही देखते बदल गया। सुबह तेज धूप के बाद अचानक हुए अंधेरे के बाद तेज गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में जहां एक तरफ तेज हवाओं और रेन से आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और मौसम खुशगवार हो गया है। बच्चे बारिश का आनंद भी ले रहे हैं।

आगरा में मौसम ने रविवार देर रात करवट ली, जिससे आसमान में बादल छा गए। देर रात तेज हवाएं चलीं और बूंदाबांदी हुई। ग्रामीण क्षेत्र में आंधी की वजह से पेड टूट गए। सोमवार सुबह दोबारा से बूंदाबांदी के साथ ही हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग का पूर्नानुमान है कि आगरा में 6 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 6 मई तक आंधी और बारिश की संभावना है।

पढ़ें :- महंगाई के ट्रिपल अटैक पर अखिलेश यादव का तंज, बोले-'आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प'

अलीगढ़ में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। देर रात से शुरू हुई बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं ठंडी हवाओं और काले घने बादलों का डेरा रहा। दिनभर उमस और तेज धूप से परेशान लोग इस बदलाव से राहत महसूस करते नजर आए। रविवार देर रात अचानक तेज आंधी-तूफान आया, जिससे कई इलाकों में धूल भरी हवाएं चलीं। इसके बाद ही बारिश शुरू हो गई, जो सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही।

बलरामपुर में सोमवार दोपहर से मौसम ने करवट बदली और दिन में रात का नजारा देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिला प्रशासन ने आगामी 3 घंटों तक तेज बारिश और चमक के साथ कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना जताई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बेवजह घर से बाहर न निकले और बारिश के समय पेड़ों के नीचे न खड़े हो।

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज से उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के साथ-साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गिरफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम का सिलसिला आगामी 2 से 3 दिनों तक जारी रहेगा।

कानपुर शहर में एक बार फिर मौसम का यू-टर्न सोमवार सुबह से ही देखने को मिला। सुबह से ही तेज ठंडी हवाओं संग बारिश के चलते शहर के मौसम का मिजाज बदल गया और गर्मी छूमंतर हो गई। मौसम विशेषज्ञ का कहना है, फिलहाल इस तरह की स्थिति मंगलवार तक बनी रहेगी, रुक-रुक कर बारिश होगी, साथ ही हवाएं भी तेज गति से चलेंगी।

झोंकेदार हवा की संभावना इन क्षेत्र में अधिक: कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आस पास के क्षेत्र में चेतावनी।

पढ़ें :- आज किसको मिलेगा IPL प्लेऑफ का पहला टिकट? GT बनाम SRH मुकाबले से होगा तय

बिजली गिरने की चेतावनी यहां: कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आस पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया।

Advertisement