गाजियाबाद। यूपी (UP) के गाजियाबाद जिले (Ghaziabad District) में भारी बारिश के चलते 9 जुलाई गुरुवार को सभी स्कूलों की छुट्टी (Schools Closed) कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह अवकाश सरकारी, प्राइवेट और अशासकीय सहायता प्राप्त समस्त बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।
पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : तेज रफ्तार का कहर, ट्रांसफार्मर से टकराई कार 3 की मौत 3 घायल
सुबह कुछ अभिभावक बच्चों को लेकर स्कूल पहुंच गए थे। उन्हें जानकारी के अभाव में वापस लौटना पड़ा। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव
नवयुग मार्केट (Navyug Market) स्थित निगम कार्यालय के बाहर भारी जलभराव देखा गया। यहां से वाहन मुश्किल से गुजर रहे थे। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन (Shalimar Garden Extension) एक और दो में भी स्थिति गंभीर रही। इन इलाकों में बिल्डिंग के बेसमेंट और घरों में बारिश का पानी भर गया। लोग बाल्टियों से पानी निकालने का प्रयास करते दिखे।
निकासी व्यवस्था प्रभावित
पढ़ें :- यूपी में आफ़त की बारिश : आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, लखनऊ समेत 21 जिलों में हाई अलर्ट
शास्त्री नगर में भी जलभराव की समस्या सामने आई। यहां लोग पानी में उतरकर नाले में पानी की निकासी के लिए जगह बनाते दिखे। शास्त्री नगर बी ब्लॉक मार्केट (Shastri Nagar B-Block Market) में भी पानी भर गया। तुलसी निकेतन कॉलोनी (Tulsi Niketan Colony) में भी लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।