Vidyut Jammwal: बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उन्होंने स्टेज पर ऐसा मेडिटेशन किया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। विद्युत काफी देर तक आंखें खुली रखकर बिल्कुल स्थिर बैठे नजर आए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी निकलते दिखे और पैरों में हल्का कंपन नजर आया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पढ़ें :- तेज प्रताप यादव का विदेशी हसीना संग रोमांस का वीडिओ वायरल, क्या दूसरी शादी कर बिहार में लाएंगे विदेशी बहू ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्युत ने करीब 15 मिनट तक सांस रोककर मेडिटेशन किया। खास बात ये है कि विद्युत जामवाल अपनी फिल्म में धलसिम का किरदार निभा रहे हैं। यह किरदार योग और आध्यात्मिक साधना से जुड़ी क्षमताओं के लिए जाना जाता है। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च के दौरान विद्युत ने अपने किरदार की इसी योगिक दुनिया से जुड़ी एक प्रैक्टिस को स्टेज पर दिखाया।
मेडिटेशन के बाद विद्युत ने बताया कि उन्होंने पतंजलि योग सूत्र से जुड़ी एक तकनीक का इस्तेमाल किया। उन्होंने युवाओं को भी संदेश दिया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर वक्त आगे बढ़ने की कोशिश करने के बजाय कभी-कभी रुकना और धैर्य रखना भी जरूरी है।
इस पूरे वाकये के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स विद्युत की फिटनेस, एकाग्रता और अनुशासन की तारीफ करते नजर आए। हालांकि, लंबे समय तक सांस रोकने की कोशिश आम लोगों के लिए सुरक्षित नहीं मानी जाती और इसे बिना उचित प्रशिक्षण या निगरानी के दोहराना जोखिम भरा हो सकता है।
पढ़ें :- बॉक्स ऑफिस पर हिट का क्या है फॉर्मूला? ‘मिर्जापुर’ के प्रोड्यूसर ने बताया साउथ फिल्मों का राज
वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘स्ट्रीट फाइटर’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कैलिना लियांग, रोमन रेंस, जेसन मोमोआ और 50 सेंट समेत कई कलाकार नजर आएंगे।