नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में उबाल है। आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हाई लेवल मीटिंग हो रही है। इस मीटिंग में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और CDS समेत सभी आर्ड फोर्सेज के प्रमुख मौजूद हैं।
पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री आवास पर हो रही इस बैठक में हमले की परिस्थितियों, सुरक्षाबलों की कार्रवाई और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि हमले के जिम्मेदार आतंकियों और उनके आकाओं को धरती के आखिरी कोने तक भी खोजकर सबसे सख्त सजा दी जाएगी। उनका इशारा पाकिस्तान की ओर था, क्योंकि पाकिस्तान का भारत में आतंकवाद फैलाने का इतिहास है। बता दें कि, पहलगाम हमले के बाद सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। इसमें विपक्षी दलों ने आतंकियों के खिलाफ सरकार किसी भी कार्रवाई को पूरा समर्थन देने की बात कही।