Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. High Speed Expressway : इन हाई स्पीड एक्सप्रेस वे से यात्रा करने पर समय-पैसे की होगी बचत , सफर का मजा दोगुना हो जाएगा

High Speed Expressway : इन हाई स्पीड एक्सप्रेस वे से यात्रा करने पर समय-पैसे की होगी बचत , सफर का मजा दोगुना हो जाएगा

By अनूप कुमार 
Updated Date

High Speed Expressway : यात्रा में रफ्तार का बहुत मतलब होता है। हाई स्पीड से यात्रा करने पर  समय और पैसे दोनों बचते है। बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधायुक्त यात्रा के लिए देश में एक्सप्रेस वे का जाल बिछ रहा है।  देश में भारतमाला परियोजना के तहत एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है।
आने वाले सालों में 10 हाई स्पीड एक्सप्रेसवे बनकर तैयार होने वाले हैं, जिससे सफर का मजा दोगुना हो जाएगा। इसके जरिए लोग कम समय में अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंच जाएंगे। साथ ही समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी। आइए जानते हैं कि कौन है वो  एक्सप्रेसवे?

पढ़ें :- ISRO Navigation Satellite NVS-03 : ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 कल लॉन्च होगा, स्वदेशी परमाणु घड़ी सहित कई खूबियां

1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway)

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी है। इस एक्सप्रेस वे पर यात्रा करने पर समय और पैसे दोनों  की बचत होगी। यह  एक्सप्रेसवे 1,386 किलोमीटर लंबा है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, दादरा और नगर हवेली, महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेस वे के जरिए 24 घंटे का सफर 12 घंटे में पूरा हो जाएगा।

2. वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस वे (Varanasi-Ranchi-Kolkata Expressway)

वाराणसी से रांची होते हुए कोलकाता तक यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को पार करते हुए 612 किलोमीटर की दूरी तय करने वाला गलियारा होगा। इससे यात्रा का समय 15 घंटे से घटकर केवल 9 घंटे रह जाएगा।

पढ़ें :- करवाचौथ पर गिरा सोने का भाव, चांदी 2138 रुपये हुई सस्ती

3. हैदराबाद-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे (Hyderabad-Visakhapatnam Expressway)

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरने वाला हैदराबाद से विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे 222 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

4. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे (Delhi-Dehradun Expressway)

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को कवर करेगा, जिससे 239 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे यात्रा के समय को 2.5 घंटे तक कम कर देगा।

5. सूरत-नासिक-सोलापुर एक्सप्रेस वे (Surat-Nashik-Solapur Expressway)

पढ़ें :- रिजीम चेंज मांगने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बदला कैरेक्टर सर्टिफिकेट का नियम

सूरत-नासिक-अहमदनगर-सोलापुर एक्सप्रेसवे गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। इसके जरिए 730 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय हो जाएगी।

6. दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे (Delhi-Amritsar-Katra Expressway)

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का काम जोरों पर चल रहा है। 669 किलोमीटर की दूरी तय करने वाला दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा के समय को घटाकर केवल 6 घंटे कर देगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरेगा।

7. इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेसवे (Indore-Hyderabad Expressway)
इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना को पार करते हुए 525 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इसे दक्षिण में प्रवेश का नया द्वार कहा जाएगा। नए कॉरिडोर से 150 किलोमीटर कम हो जाएगी इंदौर से हैदराबाद की दूरी, 3-4 घंटे बचेंगे।

8. कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे (Kanpur-Lucknow Expressway)

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में 63 किलोमीटर की दूरी तय करेगा, जिससे यात्रा का समय 30 मिनट से अधिक कम हो जाएगा।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

9. अमृतसर-भटिंडा-जामनगर एक्सप्रेस वे (Amritsar-Jamnagar Expressway)

अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इसके पूरा होने के बाद अमृतसर से जामनगर का रास्ता 26 की जगह सिर्फ 13 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। यह एक्सप्रेस वे तीन रिफाइनरियों को भी जोड़ रहा है। अमृतसर से भटिंडा होते हुए जयनगर तक यह एक्सप्रेसवे 1257 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यह एक्सप्रेस वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगा।

Advertisement