Himachal News: हिमाचल की राजनीति का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस के कई विधायक बगावत कर दिए हैं। इन सबके बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि, 18 से ऊपर उम्र की महिलाओं को नए वित्तीय वर्ष से 1500 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
पढ़ें :- ममता बनर्जी से बगावत करने वालों की जाएगी विधायकी? विधानसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिस
हिमाचल प्रदेश की मेरी सम्मानीय माताओं-बहनों,
प्रदेश को आगे बढ़ाने में आपका अतुलनीय योगदान है।
मैं आप सबको नमन करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा कर रहा हूँ। इंदिरा गाँधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रु दिए जाएंगे।
आपके सम्मान और… pic.twitter.com/KfJ0RGmnUv
पढ़ें :- ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं...’ अखिलेश ने एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों से मुलाक़ात के बाद सरकार पर साधा निशाना
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) March 4, 2024
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पर लिखा कि, हिमाचल प्रदेश की मेरी सम्मानीय माताओं-बहनों, प्रदेश को आगे बढ़ाने में आपका अतुलनीय योगदान है। मैं आप सबको नमन करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा कर रहा हूं। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रु दिए जाएंगे। आपके सम्मान और आपके हकों के प्रति हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।