Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal News: हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, चट्टान गिरने से मलबे के नीचे टैक्सी दबने से 13 लोगों की मौत

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, चट्टान गिरने से मलबे के नीचे टैक्सी दबने से 13 लोगों की मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 13 लोगों के मौत की खबर है। ये हादसा उदयपुर—किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी दरकने के कारण हुआ। दरअसल, पहाड़ी दरकने के दौरान कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी मलबे के नीचे दब गई, जिसके कारण 13 लोगों की जान चली गयी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू किया।

पढ़ें :- कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, 9 घायल

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, उदयपुर-किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था। इसके कारण यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही टैक्सी आ गयी।

वहीं, इस दौरान वहां मलवे की चपेट में सवारियों से भरी टैक्सी आ गयी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रशासन ने फिलहाल घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही यात्रियों की संख्या और हताहतों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

Advertisement